शरीर रचना विज्ञान और शरीर विज्ञान
The human body structure and body symptoms and their functions –
मानव कंकाल शरीर की आंतरिक संरचना होती है। यह जन्म के समय नवजात शिशु में 270 हड्डियां होती हैं। बाल्यावस्था में हड्डियों की संख्या 350 हो जाती है, और किशोरावस्था व प्रोढ़ावस्था में कुछ हड्डियों के संगलित होने (अस्थिकरण ) के कारण 206 तक सीमित हो जाती है।
हड्डियों के अध्ययन को “ओस्टियोलॉजी” कहा जाता है। तंत्रिका में हड्डियों का द्रव्यमान 30 वर्ष की आयु के लगभग अपने अधिकतम घनत्व पर पहुंचती है।
मानव कंकाल को अछीय कंकाल और उपांगी कंकाल में विभाजित किया जाता है। अछीय कंकाल मेरुदंड, पसली पिंजर और खोपड़ी से मिलकर बना होता है।
उपांगी कंकाल,अछीय कंकाल से जुड़ा हुआ होता है तथा अंश मेखला, श्रोणि मेखला और अधःपाद और एवं ऊपरी पाद की हड्डियों से मिलकर बना होता है।
अक्षीय कंकाल में 80 हड्डियां होती हैं। उपांगी कंकाल में 126 हड्डियां होती हैं।
- खोपड़ी में 22 हड्डियां होती हैं।
- क्रेनियम में 8 हड्डियां होती हैं।
- चेहरे पर 14 हड्डियां होती हैं।
- कान में 6 हड्डियां होती हैं।
कशेरुक 33 व्यक्तिगत हड्डियां हैं जो रीढ़ की हड्डी के स्तंभ बनाने के लिए एक दूसरे के साथ जोड़ती हैं।
रीढ़ की हड्डी 33 कशेरुकाओं से बनी होती है। रीढ़ में 13 मिलियन से अधिक न्यूरॉन पाए जाते हैं। वयस्क में केवल 26 कशेरुक होते हैं क्योंकि उम्र के साथ हड्डियां आपस में जुड़ जाती हैं।
प्रत्येक ऊपरी अंग में 30 हड्डियां होती हैं।
प्रत्येक निचले अंग में 30 हड्डियां होती हैं।
Long bones /लंबी हड्डियां के उदाहरण
लंबी हड्डियां ज्यादातर एपेंडिक्यूलर कंकाल में स्थित होती हैं और इसमें निचले अंगों ( टिबिया, फैबुला, फीमर, मेटाटर्सल, और फालंगस) की हड्डियां और ऊपरी अंगों (ह्यूमरस, रेडियस, अल्ना, मिटाकार्पस और फालंगस) की हड्डियां शामिल होती हैं।
Short bones / छोटी हड्डियां के उदाहरण
छोटी हड्डियां घन के आकार की होती हैं। कलाई में कार्पल्स ( एस्केफाइड, लुनेट, ट्राईक्वेट्रल , हैमेट, पिसीफॉर्म, कैपिटेट, ट्रेपीजॉयड और ट्रेपीजियम )और टखनों में टारसल ( कालकेनास , टेलस नेवीकुइलर , क्यूबाईड ,लेटरल क्यूनिफॉर्म, इंटरमीडिएट यूनिफॉर्म और मीडिया क्यूनिफॉर्म ) इसके उदाहरण हैं।
Flat bones / सपाट हड्डियां के उदाहरण
सपाट हड्डियां आंतरिक अंगों की रक्षा करती हैं ।खोपड़ी (पश्च कपाल , पार्शिका, ललाट, नाक , लकरेमल और वोमर) वक्ष पिंजरे (उरोस्थ और पसलियां) और श्रोणि (इलियम, इस्चयम और प्यूबिस) में सपाट हड्डियां होती हैं।
Irregular bones / अनियमित हड्डियां के उदाहरण
अनियमित हड्डियां है: कशेरुक, त्रिकस्थी, कोक्सिक्स, टेंपोरल, स्फेनाइड ,एथमॉइड, जैगोमैटिक, मैक्सिल्ला, मंडीबल, पैलेटिन, अवर नेजल शंख और हाइयोइड।
मैं आशा करती हूं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।
धन्यवाद!! (Dr. Reena Singh)
**by GS India Nursing, Lucknow, UP, India!!